हिचकी दूर करने के घरेलू नुस्ख------------------------------
हिचकी आना एक आम बात है। हिचकी की मुख्य वजह है अपच जो अधिक भोजन करने से, चटपटे खाना खाने से और खट्टे पदार्थों का सेवन आदि मुख्य कारण है। जब खाना सही तरह से नहीं पच पाता तब हिचकी आने लगती है।
तेज बुखार और टाइफाइड होने की वजह से भी हिचकी आने लगती है। हिचकी को हल्के में नहीं लेना चाहिए कई बार हिचकी जानलेवा भी हो सकती है। लेकिन अब आपको हिचकी से परेशान होने की जरूरत नहीं है आप केवल इन घरेलू उपायों को करें जो हिचकी में आपकों तुरंत राहत देगी।हिचकी दूर करने के घरेलू उपाय-
1-देशी घी को नाभी पर लगाते रहने से भी हिचकी आना बंद हो जाता है। प्याज को काटकर उसमें नमक लगाकर सेवन करने से हिचकी में राहत मिलती है।
2-हिचकी को बंद करने के लिए आप 2 लौंग का सेवन करें और उसके बाद गरम पानी को पीयें। या फिर 2 लौंग के टुकड़ों को चूसते रहें। ऐसा करने से हिचकी आना बंद हो जाएगी।
3-सेंधा नमक को देशी घी में मिलाकर सूंघते रहने से हिचकी आना बंद हो जाता है और इससे राहत भी मिलती है।
4-देशी शहद में थोड़ा तुलसी का रस को मिलाकर सेवन करने से हिचकी रूक जाती है।
5-दूध को गरम कर लें उसमें थोड़ा सा
देशी घी डालकर उसका सेवन करें। हिचकी आना रूक जाएगी।
6-हिचकी की परेशनी को दूर करने के लिए 20 ग्राम आंवले के रस में
मिश्री को घोलकर पीने से हिचकी दूर हो जाती है।
7-गन्ने का रस भी हिचकी दूर करने में मदद करता है। नींबू या फिर
पोदीने के पत्तों को सूंघने से भी हिचकी आना बंद हो जाता है।
8-देशी शहद में आधा चम्मच काला नमक मिलाकर खाने से हिचकी दूर होती है।
खाने के सोडे को 1 गिलास पानी में डालकर पीने से अपच से होने वाली हिचकी दूर हो जाती है।
Thursday, 26 January 2017
हिचकी का घरेलु उपाय / Hiccough domestic remedy
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment