Sunday, 23 April 2017

बार-बार छींक आने के घरेलु उपचार / domestic ways to get relief for frequently sneezing

.
बार-बार छींक आने के घरेलु उपचार
................पिपरमिंट तेल :-
अगर आपको भी बार-बार छींक आने की समस्या है तो इससे निजात पाने के लिए आप पिपरमिंट तेल का प्रयोग कर सकते है , इसमें पाए जाने वाले anti bacterial गन आपकी इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करेंगे । इसके लिए किसी बड़े बर्तन में पानी को उबाल लें , अब इसमें 5 बून्द पिपरमिंट तेल डालें , किसी तौलिये की मदद से अपने सर को ढक लें और इस पानी की भाप लें , यकीन मानिये इस उपचार से आपको छींक आने की समस्या में आराम मिलेगा ।
..................सौंफ की चाय :-
छींक के साथ-साथ श्वास संबंधी अन्य समस्यायों में भी फायदेमंद मानी जाती है सौंफ , प्रकृति की इस देन में भी कई एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो आपकी समस्या को ठीक करने में मदद करते है । बार-बार छींक आने की समस्या में इसका प्रयोग करने के लिए एक कप पानी को उबालकर उसमे दो चम्मच सौंफ पीसकर डालें. लगभग 10 मिनट तक पानी को ढक कर रखे और बाद में छानकर पी लें । इस चाय का सेवन दिन में दो बार करें , आपकी समस्या चुटकियो में हल हो जाएगी ।
...........................काली मिर्च :-
ये केवल दिखने में ही अजीब होती है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति इसके फायदों को जानकर आप हैरान हो जायेंगे , जी हां, आपके खाने को स्वादिष्ट बनने वाली काली मिर्च आपकी बिमारियों को ठीक करने में भी सक्षम है । यदि आपको बार-बार छींक आने की समस्या से ग्रसित है तो गुनगुने पानी में आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण डालकर उसे मिला लें , अब इस मिश्रण को दिन में कम से कम दो से तीन बार पियें , आप चाहे तो काली मिर्च के पाउडर को पानी में उबालकर गरारे भी कर सकते है ।
.......................... अदरक :-
न केवल छींक बल्कि सर्दी जुखाम और खासी की समस्या में भी यह एक अच्छा उपाय है , विशेषकर नाक से सम्बंधित समस्याएं , यदि आपको भी छींक बहुत परेशान करती है तो एक कप पानी में थोड़ा सा अदरक डालकर उबाल लें , हल्का गुनगुना रह जाने पर इसमें शहद मिलाकर पियें , आप चाहे तो कच्ची अदरक या अदरक की चाय का भी सेवन कर सकते है ।
........................लहसुन :-
लहसुन में पाए जाने वाले एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुण न केवल आपको श्वास संबंधी बिमारियों से बचाते है अपितु उसे ठीक करने में भी मदद करते है , इसके अलावा स्वाश संबंधी संक्रमण होने पर भी ये बहुत लाभकारी होता है । यदि आपको भी बहुत छींके आती है तो लहुसन आपकी इस समस्या को हल करने में आपकी मदद कर सकता है , इसके लिए पाच से छह लहसुन की कलियों को पीसकर उनका पेस्ट बना लें और उन्हें सूंघे , इसके साथ ही दाल और सब्जी बनाने में भी लहसुन का प्रयोग करें ।
....................अजवाइन :-
अजवाइन की पत्तियों के तेल में बैक्टीरिया और विषाणुओ से लड़ने की तेज़ क्षमता पायी जाती है , इसके साथ ही ये एलर्जी को ठीक करने में भी बेहद मददगार उपाय है । इसके लिए अजवाइन के तेल की दो से तीन बूंद का रोजाना इस्तेमाल करें , समस्या में आराम मिलेगा ।
..................मेथी की बीज :-
मेथी में पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण आपकी लगातार छींको का उपचार करने में मददगार हो सकते है , क्योकि ये छींक का उपचार कर श्लेष्मा झिल्ली को शांत करता है । इसके लिए पानी में दो चम्मच मेथी दाने मिलाकर उसे उबाले., अब इस मिश्रण का सेवन करें , समस्या ठीक न होने तक दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करते रहे फ़ायदा मिलेगा ।

No comments:

Post a Comment