Saturday, 18 March 2017

शुद्ध शहद की पहचान / how to get to know about pure honey

🌻 *शुद्ध शहद की पहचान* 🌻

1- शुद्ध शहद में खुशबू रहती है और वह सर्दी में जम जाता है तथा गरमी में पिघल जाता है।

2- शुद्ध शहद को कुत्ता कभी नहीं खाता।

3- अखबारी कागज पर शहद डालने से नीचे निशान नहीं आता है।

4- शहद की कुछ बूंदे पानी में डालें यदि यह बूंदे पानी में बनी रहती है तो शहद असली है और शहद की बूंदे पानी में मिल जाती है तो शहद में मिलावट है।

5- रूई की बत्ती बनाकर शहद में भिगोकर जलाएं यदि बत्ती जलती रहे तो शहद शुद्ध है।

6- एक ज़िंदा मक्खी पकड़कर शहद में डालें उसके ऊपर शहद डालकर मक्खी को दबा दें शहद असली होने पर मक्खी शहद में से अपने आप ही निकल आयेगी और उड़ जायेगी चूँकि मक्खी के पंखों पर शहद नहीं चिपकता।

7- कपड़े पर शहद डालें और फिर पौंछे असली शहद कपडे़ पर नहीं लगता है।

✍� *अक्सर लोग इस भ्रम में रहते हैं कि सर्दी में यदि शहद जम गया तो नकली है, लेकिन ये गलत है, कंपनियों द्वारा कैमिकल प्रोसेस किया हुआ शहद कैमिकल के प्रभाव के कारण कभी नही जमता।*

।। जय श्री हरि ।।

✍� भगवान सिंह भदौरिया
🏘 कानपुर
☎ 9335980992

No comments:

Post a Comment