Sunday, 18 September 2016

कमर दर्द के उपाय / back pain treatment

कमर दर्द Back pain के लिए अपनाएं अचूक उपाय :

कमर दर्द के कारण---

- गलत तरीके से बैठना
- हाई हील पहनना
- नर्म गद्दों पर सोना
- ज्यादा वजन उठाना
- कमर की नस दब जाना
- शरीर में कैल्शियम की कमी
-मधुमय आदि
इसके बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव लाकर और कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

कमर दर्द से बचने के घरेलू उपाय
1. #सरसों या #नारियल के तेल में #लहसून की 2-3 कलियां डालकर गर्म कर लें और ठंड़ा होने पर इससे कमर की मालिश करें।

2. गर्म पानी में #नमक डालकर तौलिया भिगोकर निचोड़ लें। इससे कमर को भाप दें आराम मिलेगा।

3. कढाई में 2-3 चम्म्च नमक डालकर इसे सेक लें और सूती कपडे की पोटली में इसे डालकर
कमर को सेक करने से भी दर्द से आराम मिलता है।

4. #अजवाइन को तवे पर सेंक कर और ठंड़ा होने पर धीरे-धीरे चबाएं। इससे कमर दर्द में लाभ मिलता है।

5. सारा दिन एक ही पोजीशन में ना बैठे रहें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद उठकर थोड़ा जरूर टहलें।

6. खाने में #कैल्शियम वाले आहार जरूर शामिल करें।
इन सब उपायों को अपना कर आप कमर दर्द से कुछ निजात पा सकते है।

7. चुना जिसे आप पान में लगा के भी खाते है उसे एक ग्राम की मात्रा में लीजिये 1 कप गर्म पानी में घोल कर रोज खाली पेट पीना है
फिर 1 घण्टे कुछ न खाए

नोट-पथरी के मरीज न खाए चुना ।।

8- अश्वगंधा सोंठ बराबर मात्रा में ले कर  आधा आधा च रोज सुबह शाम लेना है दूध से या गर्म पानी से ।

1 comment: