Saturday, 11 February 2017

बालतोड़ का इलाज / home remedy of boils

1. 50 ग्राम नीम की पत्तिया ले कर , पीसकर इसकी पेस्ट बना कर,  पेस्ट को बालतोड़ पर लगा लीजिये। और इसमें पस भर गयी हैं तो नीम की पत्तियों में उतनी ही काली मिर्च पीसकर पेस्ट बना लीजिये और लगाए।
2. पीसी हुई मेहन्दी भिगोकर,  बालतोड़ के स्थान पर गाढ़ा- गाढ़ा लेप सुबह और रात को लगाए
3. गेंहूँ के 15-20 दाने दांत से चबा-2 कर इसको मुंह में पेस्ट की तरह बना लीजिए,इस पेस्ट को बालतोड़ पर लगाने से 2 से 3 दिन में बालतोड़ ठीक हो जाता है। दिन मे दो-तीन बार लगाये।
4. तुलसी की कुछ पत्तियां और उतनी ही मात्रा मे पीपल की कोपल को पीसकर लेप बनाकर बालतोड़ के स्थान पर लागने अतिशीघ्र लाभ मिलता है। ये प्रयोग 24 घंटे मे दुबारा दोहरा सकते है।

No comments:

Post a Comment